फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा टीबी हेल्थ मेला, लिए जाएंगे बलगम के सैंपल

Mon, 13 Mar 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में बना टीबी दवा काउंटर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। टीबी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जांच का दायरा बढ़ा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को जिले के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी हेल्थ मेले लगाए जा रहे हैं। जहां पर आने वाले मरीजों के बलगम की जांच की जाएगी। अगर जांच में टीबी पॉजिटिव मिलते हैं तो स्वास्थ्य विभाग उपचार शुरू करेगा।
विज्ञापन

ये हेल्थ मेले जिले के फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना, भट्टू के टीबी यूनिट पर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग रैली भी निकालेगा। विश्व टीबी दिवस तक स्वास्थ्य विभाग अलग-अलग कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करेगा। जिले में पिछले साल 2522 मरीजों का उपचार शुरू हुआ है। सबसे ज्यादा मरीजों का टोहाना क्षेत्र में उपचार शुरू हुआ है।

जिले में उपचार ले रहे टीबी के मरीज
टीबी यूनिट मरीज
फतेहाबाद 640
भट्टू 374
भूना 366
रतिया 410
टोहाना 732
-
निरोगी हरियाणा कैंप में लिए जाएंगा बलगम का सैंपल
निरोगी हरियाणा के तहत लगाए जा रहे कैंप में भी पात्रों की टीबी बीमारी की जांच की जाएगी। यहां पर पात्रों के बलगम के सैंपल लेकर लैब में भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने पर अगर मरीज पॉजिटिव मिलता है तो उसका उपचार शुरू होगा।
विज्ञापन


ये हैं टीबी के लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना
- रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना
- बुखार आना,
- थकावट होना
- वजन कम होना
-सांस लेने में दिक्कत होना

टीबी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को टीबी हेल्थ मेले लगाए जा रहे हैं। टीबी यूनिट पर ओपीडी में आने वाले मरीजों के बलगम की जांच की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा की जांच हो सके। इसके अलावा जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. मनीष टुटेजा, टीबी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें