फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोच न होने का फायदा उठाकर बनाए गए थे फर्जी खेल ग्रेडेशन प्रमाणपत्र

Thu, 07 Nov 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फर्जी खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी तत्कालीन जिला खेल अधिकारी राजेंद्र बेरवाल को दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पुलिस ने 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि यहां पर कराटे का कोच न होने का फायदा उठाकर कराटे के फर्जी खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए। अगर कोच होता तो उसके द्वारा ट्रायल लिया जाता, जिसमें संबंधित आवेदक फंस जाते। इसमें मुख्य भूमिका एक कोच ने निभाई जो कि लेनदेन कर रहा था। अधिकारियों की माने तो पूछताछ में तत्कालीन आरोपी डीएसओ ने खुलकर नहीं बताया है।
डीएसओ के मुताबिक उसे बताया कि 10 से 20 हजार रुपये ही मिलते थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों की माने तो आरोपी बिचौलिया कोच को शामिल जांच के बाद ही परतें खुल पाएंगी कि आवेदकों से कितने में लेनदेन हुआ था। पुलिस जांच में ये सामने आया है कि बिना खेले ही आवेदकों के खेल ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। इसमें 122 प्रमाण पत्र शामिल हैं। जिसमें 109 ग्रेड डी और 13 ग्रेड सी के शामिल हैं।
विज्ञापन

- सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायत में टीम ने बताया था कि जिला खेल अधिकारी फतेहाबाद के रिकार्ड की जांच की तो पाया कि जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा वर्ष 2019-20 में 122 खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाए गए थे, जिनमें 109 ग्रेड सी व 13 ग्रेड डी के थे। इसके आधार पर राहुल ने लोक निर्माण विभाग फतेहाबाद व मक्खन सिंह ने लोक निर्माण विभाग गुरुग्राम में व महावीर सिंह ने सिंचाई विभाग फतेहाबाद में नौकरी पाई। जांच में पाया गया कि इन लोगों ने कभी इन खेलों में हिस्सा नहीं लिया। इन्हें तत्कालीन जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र बेरवाल ने बिना जांच करवाए खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें