फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सफाई के लिए शहर को दो हिस्सों में बांटा, एक तरफ परिषद कर्मचारी तो दूसरी तरफ एजेंसी संभालेगी जिम्मा

Thu, 07 Nov 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर सफाई करते हुए कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने सफाई के लिए शहर को दो हिस्सों में बांट दिया है। हिसार-सिरसा रोड से एक तरफ यानी भट्टू रोड-बीघड़ रोड की तरफ के क्षेत्र में निजी एजेंसी सफाई का जिम्मा संभालेंगी। वहीं, मुख्य रोड के दूसरी तरफ यानी मुख्य बाजार और वार्डों में नगर परिषद के कर्मचारी सफाई करेंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर बुधवार को नगर परिषद अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी यूनियन की मौजूदगी में बंटवारा किया है। हाल ही में नगर परिषद ने 60 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सफाई का काम सिरसा के सनराइज ग्रुप को ठेका दिया है। नगर परिषद प्रशासन द्वारा फर्म को करीब 11.80 लाख रुपये का हर माह भुगतान किया जाएगा।
- 12 वार्डों में ठेके पर होगी सफाई
नगर परिषद ने हिसार-सिरसा रोड के एक तरफ बीघड़ रोड, भट्टू रोड व नगर परिषद क्षेत्र में बनी कॉलोनियों में एजेंसी के कर्मचारी सफाई करेंगे। वार्ड 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21 शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड 23 और 10 के कुछ क्षेत्र में भी एजेंसी के कर्मचारी सफाई करेंगे। एजेंसी को करीब 80 कर्मचारी रखने हैं लेकिन एक माह बाद भी अभी तक पूरे कर्मचारी नहीं रखे गए हैं। सफाई कार्य के लिए करीब 60 कर्मचारी ही रखे गए हैं।
विज्ञापन

- बाजार संभालेंगे नगर परिषद कर्मचारी
मुख्य रोड से बाजार की तरफ के क्षेत्र में सफाई का जिम्मा नगर परिषद के कर्मचारी संभालेंगे। इसमें मुख्य बाजार के अलावा वार्ड 1 से 9 और 22 से 24 शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड 10 के सेक्टर में नगर परिषद कर्मचारी सफाई करेंगे। नगर परिषद के पास 143 कर्मचारी हैं। बुधवार को 6 सफाई दारोगा को नया क्षेत्र दिया गया है।
- कर्मचारियों की कमी के चलते दिया गया ठेका
नगर परिषद की करीब ढाई साल पहले सीमा बढ़ाई गई। जिसमें हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर, आदर्श कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी आदि शामिल हुए हैं। लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते सफाईकर्मी तैनात नहीं किए गए। पिछले साल नगर परिषद ने 60 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के हिसाब से प्लानिंग बनाई गई थी टेंडर लगाया गया, जो कि पिछले माह सिरे चढ़ा है।
- शहर में सफाई कार्य को लेकर प्लान तैयार किया गया है। एक तरफ एजेंसी के कर्मचारी और दूसरी तरफ नगर परिषद के कर्मचारी सफाई का जिम्मा संभालेंगे। फिलहाल ट्रायल लिया जा रहा है, अगर कोई कमी रहती है तो उसे सुधारा जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें