डॉ. गिरीश चौधरी की टीम ने शहर में दूध की डेयरियों से दूध, देसी घी और एक फैक्ट्री से नमकीन के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा।
जानकारी के अनुसार सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी के निर्देशों पर सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश चौधरी अपनी टीम के साथ संयास आश्रम रोड स्थित संधू मिल्क सेंटर।
वहां से देसी घी और दूध का सैंपल लिए। इसके बाद माजरा रोड पर रमेश मिल्क सेंटर पर भी दूध के सैंपल भरे और साथ लगती जीएस फैक्ट्री से भी नमकीन के सैंपल लिए।
टीम ने बीघड़ रोड पर बाला जी डेयरी से दूध के सैंपल लिए। डॉ. गिरीश ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई होगी। टीम में कर्मचारी बालकृष्ण, दीपक भी शामिल थे।
मिठाई के सैंपल लेने को कंटेनर ही नहीं
स्वास्थ्य विभाग के पास मिठाई के सैंपल लेने के लिए खुले मुंह का कंटेनर ही नहीं है। इस कारण टीम मिठाई के सैंपल नहीं ले पा रही है।
सोमवार को की गई कार्रवाई में सिर्फ दूध और घी की ही सैंपलिंग की गई। इस बारे में डॉ. गिरीश का कहना है कि कंटेनर मंगवाए गए हैं एक-दो दिन में आते ही सैंपल लेने शुरू कर देंगे।