फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पार्कों में लगे झूले और ओपन जिम हुए खराब

Sun, 07 Jun 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। गणेश कॉलोनी में शहीद सुखदेव सिंह पार्क में टूटे हुए झूले। स्त्रोत : जागरुक पाठक
विज्ञापन
भूना। फतेहाबाद। शहर के विभिन्न पार्कों में नगर पालिका की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए झूले और ओपन जिम उपकरण अब जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। रखरखाव की कमी और कथित रूप से घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण कई स्थानों पर ये सुविधाएं पूरी तरह असुरक्षित हो चुकी हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और व्यायाम करने वाले लोगों के घायल होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

गणेश कॉलोनी स्थित शहीद सुखदेव सिंह एवं शहीद चंद्रशेखर पार्क समेत कई पार्कों में झूले टूटे-फूटे नजर आ रहे हैं। कई झूलों के पाइप मुड़ चुके हैं, नट-बोल्ट गायब हैं और किनारे नुकीले होकर खतरा पैदा कर रहे हैं। ऐसे हालात में पार्कों में खेलने आने वाले बच्चों के घायल होने की आशंका बनी हुई है। अभिभावकों का कहना है कि खराब उपकरणों के कारण वे बच्चों को पार्क भेजने से बच रहे हैं। जिन साधनों का उद्देश्य सुरक्षित मनोरंजन देना था वही अब जोखिम का कारण बन चुके हैं। बच्चों के खेलने की जगह अब असुरक्षा का भाव बढ़ा रही है।
ओपन जिम और योग उपकरणों की स्थिति भी चिंताजनक है। कई मशीनों पर जंग लग चुकी है, कुछ के हैंडल टूट गए हैं और कई उपकरण अपनी जगह से ढीले होकर अस्थिर हो चुके हैं। नियमित रूप से सैर और व्यायाम करने वाले लोगों का कहना है कि इनका उपयोग करना अब सुरक्षित नहीं रह गया है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी राकेश कुमार, ईश्वर सिंह और सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका कहना है कि सार्वजनिक धन से लगाए गए उपकरणों की गुणवत्ता की जांच आवश्यक है। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जहां भी झूले या जिम उपकरण क्षतिग्रस्त हैं उन्हें जल्द ठीक करवाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर बदलवा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें