फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: भिरड़ाना में युवक की संदिग्ध मौत, गली में मिला शव; साफे से गला घोंटकर हत्या की आशंका

Thu, 08 Aug 2024 08:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

राहगीरों ने प्रीतम सिंह का शव मुख्य बाजार के साथ लगती एक गली में निजी स्कूल के पास पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के गले में एक साफा भी बंधा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी साफा से प्रीतम सिंह की हत्या की गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में बुधवार देर रात को 40 वर्षीय युवक गली में मृत पड़ा मिला। मृतक गली के किनारे उकड़ू हालत में बैठा हुआ मिला और उसके गले में साफा बंधा हुआ था। परिवार को आशंका है कि  साफे से गला घोंट कर उसे मारा गया है। मृतक की पहचान प्रीतम सिंह  निवासी भिरड़ाना के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भिजवाया। आज नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन



मामले के मुताबिक बुधवार देर रात को राहगीरों ने प्रीतम सिंह का शव मुख्य बाजार के साथ लगती एक गली में निजी स्कूल के पास पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के गले में एक साफा भी बंधा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी साफा से प्रीतम सिंह की हत्या की गई है। मृतक के भतीजे सुखविंदर ने बताया की उसका चाचा कभी भी साफा नहीं लेकर चलता था। किसी ने इसी साफे से अंधेरे का फायदा उठाकर सुनसान गली में हत्या की है। मृतक अविवाहित था। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर सभी एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें