फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशा सप्लायर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टू कलां पुलिस ने एक नशा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गांव गंजा रूपाणा निवासी विनोद कुमार उर्फ पटवारी के रूप में हुई है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस बारे में 14 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सीआईए फतेहाबाद पुलिस की टीम ने एएसआई रामअवतार के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव ठुईयां के पास से बाइक सवार भट्टू कलां के नायक मोहल्ला निवासी रविंद्र कुमार उर्फ रवि को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई जागर सिंह ने पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने वाले विनोद कुमार उर्फ पटवारी को भी पुलिस ने काबू कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें