फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सर्जन और ईएनटी ने किए ऑपरेशन, सी-आर्म न होने से हड्डियों के नहीं हुए

Tue, 18 Nov 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ ऑपरेशन करते हुए स्त्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को दूसरे दिन भी आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रों के लिए शिविर लगाए गए। अस्पताल में जनरल सर्जन डॉ. हिमांशु और ईएनटी जयप्रकाश, नेत्र सर्जन डॉ. राकेश ने ऑपरेशन किए, लेकिन सी-आर्म मशीन न होने के कारण हड्डियों संबंधित ऑपरेशन नहीं हो पाए।
विज्ञापन


अस्पताल में मंगलवार को 18 ऑपरेशन हुए है। जिसमें 4 नेत्र, 8 जनरल सर्जरी, 3 नसबंदी, एक कान, दो गर्भवती की सर्जरी हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ होने के बावजूद सी-आर्म मशीन नहीं है। इसके चलते हड्डियों संबंधित ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा न ही कूल्हा और घुटने के प्रत्यारोपण की सुविधा है।

जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ये पैकेज सरकारी के लिए रिजर्व कर चुका है। जिले में 23 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल हैं।
विज्ञापन


-

टोहाना अस्पताल में सिर्फ ईएनटी और गायनी की सुविधा

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुष्मान भारत योजना के तहत टोहाना के नागरिक अस्पताल में भी शिविर शुरू किए गए हैं, लेकिन यहां पर सिर्फ ईएनटी और गायनी विशेषज्ञ ही है। हालात ये है कि आयुष्मान भारत पैनल में सबसे ज्यादा निजी अस्पताल टोहाना में ही शामिल हैं। यहां पर 13 अस्पताल पैनल में शामिल हैं।

-

लैप्रोस्कोप आई लेकिन नहीं हुई शुरू

नागरिक अस्पताल में दूरबीन से ऑपरेशन के लिए लैप्रोस्कोप मशीन आ चुकी है लेकिन ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाए है। वजह ये है कि चिकित्सकों की ट्रेनिंग ही नहीं हुई है। दूसरा अभी तक लैप्रोस्कोप मशीन का पूरा सामान भी नहीं आया है।

-

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रों के लिए सर्जरी संबंधित शिविर लगाए जा रहे हैं। सी-आर्म मशीन के बारे में डिमांड भेजी जा चुकी है। उम्मीद है जल्द मिल जाएगी। पात्रों से अपील है कि वह शिविर का फायदा उठाएं।
विज्ञापन


- डॉ.बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें