फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाबा राणाधीर मंदिर के अर्धवार्षिक मेले में उमड़ी आस्था

Thu, 16 Jul 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। बाबा राणाधीर मंदिर में प्रार्थना करते श्रद्धालु। स्त्रोत : आयोजक
विज्ञापन
भूना। बाबा राणाधीर मंदिर में वीरवार को अर्धवार्षिक मेले का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचे और बाबा राणाधीर की समाधि पर पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने समाधि पर तेल के दीप जलाए। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन ने प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था की जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रही। मंदिर कमेटी के सचिव अनिल सोनी और नंदलाल कंबोज ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी व्यवस्था संभाली।
मेले में मंदिर सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शहरवासियों ने भी विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की। नेहरू पार्क और पटेल पार्क में भी लंगर लगाए गए। मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन नलकूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में लगी दुकानों पर बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने खरीदारी की। लोगों ने झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों का आनंद लिया।
विज्ञापन

मेले में पारंपरिक कुश्ती दंगल भी आयोजित किया गया। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के पहलवानों ने मुकाबलों में भाग लिया। बड़ी संख्या में दर्शकों ने अखाड़े में हुए मुकाबलों का आनंद लिया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान ओमप्रकाश बिश्नोई, वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, मास्टर मंगल सैन, मास्टर हरविंद्र बागड़ी, अमित लीखा, वीरेंद्र शर्मा, राजू गिरधर, जितेंद्र बंसल, जॉनी खट्टर और वीरेंद्र ठकराल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें