फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्रामीण क्षेत्र की चार जर्जर सड़कों के सुधार पर 2.86 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

Thu, 16 Jul 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव नागपुर से खुंडन के बीच जर्जर सड़क। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की चार जर्जर ग्रामीण सड़कों के सुधार पर 2 करोड़ 86 लाख 96 हजार रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मार्केटिंग बोर्ड ने प्रशासनिक मंजूरी के लिए एस्टीमेट भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों और लिंक मार्गों को बेहतर बनाने की योजना के तहत यह पहल की गई है। लंबे समय से इन सड़कों की हालत खराब होने से किसानों, ग्रामीणों और अन्य राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़कें टूटने से परिवहन भी प्रभावित हो रहा था।
जिले में पहले मार्केटिंग बोर्ड के अधीन करीब 450 सड़कें थीं, लेकिन दो वर्ष पहले प्रदेश सरकार ने अधिकांश सड़कों के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी जिला परिषद को सौंप दी थी। इसके बाद जिले में अब केवल 65 सड़कें ही मार्केटिंग बोर्ड के अधीन बची हैं। इनमें भी कई सड़कें काफी समय से जर्जर अवस्था में हैं। प्राथमिकता के आधार पर चार सड़कों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इन मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मंजूरी मिलते ही वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सड़कें बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और किसानों को फसलों के परिवहन में भी राहत मिलेगी।
-
इन सड़कों का होगा निर्माण
गांव- लंबाई- राशि
गांव खुंडन से नागपुर-1.98-90.24
गांव अयाल्की से जांडवाली सोत्तर-1.64-105.13
गांव रत्ता टिब्बा से हिजरावां माइनर-1.32-60.85
जमालपुर स्टेशन से चंदड़ माइनर-0.54-30.74

किसानों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत
इन चार सड़कों के बनने से गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और किसानों को अपनी फसल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए नजदीकी अनाज मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी। गड्ढों से मुक्ति मिलने के कारण वाहनों की टूट-फूट कम होगी और राहगीरों के समय व ईंधन दोनों की बचत होगी। वहीं, इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क बेहद सुगम हो जाएगा।
-
:: सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद तय समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा और काम की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए एस्टीमेट तैयार किया गया जिसमें से अयाल्की और रत्ता टिब्बा की सड़क निर्माण के निर्माण के काम अलॉट हो चुके हैं। वहीं जमालपुर और खुंडन की की सड़क निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

- गौरव वधवा, कार्यकारी अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें