फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हर बार जमानत जब्त होने के बावजूद चुनाव लड़ते हैं गांव फुलां के सुरेंद्र कुमार

Sun, 22 Sep 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार
विज्ञापन
रतिया। कुछ लोग लगातार हारने के बाद भी हिम्मत नहीं हारते, जीत की उम्मीद के साथ हर बार प्रयास जारी रखते हैं। ऐसी ही उम्मीद को लेकर गांव फुलां के 47 वर्षीय सुरेंद्र कुमार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार पिछले 15 वर्षों से लगातार रतिया विधानसभा और सिरसा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ते आ रहे हैं। हर बार सुरेंद्र की जमानत जब्त होती है, लेकिन इसके बावजूद वे चुनाव लड़ना नहीं छोड़ते हैं। इस बार भी रतिया सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र की जनता उसे विधायक बनाकर विकास कार्य करवाने का मौका देगी।

पहली बार लड़ा था 2009 में चुनाव
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसने 2009 में पहली बार विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उसे 1310 वोट मिले थे। दूसरी बार 2011 के उपचुनाव में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के भारी दबाव के बावजूद 1899 वोट प्राप्त किए। तीसरी बार 2014 के सिरसा सीट से लोकसभा चुनाव में 3432 तथा चौथी बार 2014 के ही विधानसभा चुनाव में 1061 वोट पाए। पांचवीं बार 2019 के लोकसभा चुनाव में सुरेंद्र कुमार ने 6422 वोट प्राप्त किए। छठी बार 2019 के विधानसभा चुनाव में 1301 वोट प्राप्त किए। सातवीं बार चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में 672 वोट प्राप्त किए थे। अब आठवीं बार 2024 के विधानसभा चुनाव में फिर नामांकन भरकर सुरेंद्र कुमार चुनाव मैदान में हैं। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसे कई बार राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव लड़ने के ऑफर भी दिए गए हैं। मगर वह उनमें विश्वास नहीं रखता क्योंकि सभी पार्टियां सत्ता में आने पर अपने वादों से मुकर जाती हैं। इसलिए वह निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बनना चाहते हैं ताकि अपने हिसाब से जनता के हितों की आवाज उठाकर उनसे किए वादों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब तक सुरेंद्र कुमार द्वारा लड़े गए चुनाव और मिले वोट
साल 2009 विधानसभा चुनाव - 1310
साल 2011 विधानसभा उपचुनाव - 1899
साल 2014 लोकसभा चुनाव - 3432
साल 2014 विधानसभा चुनाव - 1061
साल 2019 लोकसभा चुनाव - 6422
साल 2019 विधानसभा चुनाव - 1301
साल 2024 लोकसभा चुनाव - 671
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें