फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सुपर 100 लेवल एक का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम में जिले के 164 विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम के मुताबिक छात्राओं ने बाजी मारी है। परिणाम में 86 लड़कियां और 78 लडक़े पास हुए हैं। प्रदेश में जिला दूसरे स्थान पर रहा है। लेवल एक की परीक्षा के लिए 1745 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब लेवल एक की परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की 9 अप्रैल को दूसरे लेवल की परीक्षा ली जाएगी।
अहम बात यह है कि फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल के 8 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिसमें 2 लड़कियां और 6 लडक़े शामिल हैं। लेवल एक के परीक्षा परिणाम की कट ऑफ 47 रही है। फाइनल परीक्षा के बाद चयनित विद्यार्थियों को रेवाड़ी के विकल्प फाउंडेशन में नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
-
ये है सुपर 100 योजना में विद्यार्थियों के चयन का शेड्यूल
दूसरे लेवल की परीक्षा - 9 अप्रैल
परीक्षा परिणाम जारी - 7 मई
कक्षाएं शुरू - 15 मई
परीक्षा परिणाम में ये रहे टॉप थ्री विद्यार्थी
स्कूल विद्यार्थी प्राप्त अंक
मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां लव 152
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दहमान अमर यादव 115
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडवाला बागड़ प्रिया 111
ये रहे जिले के टॉप थ्री स्कूल
स्कूल कुल विद्यार्थी पास हुए
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद 8
राजकीय हाई स्कूल मोचीवाली 7
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी गोपाल 7
शिक्षा विभाग ने सुपर 100 योजना के प्रथम लेवल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। प्रदेश में जिले का दूसरा स्थान रहा है। मेधावी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग की ये योजना है। चयनित विद्यार्थियों को विभाग द्वारा जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी।
- मुकेश मेहता, नोडल अधिकारी