फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी से रंगदारी लेने आया सुक्खा काहलो गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

विज्ञापन
हिसार एसटीएफ टीम की गिरफ्त में संदीप सिंह उर्फ सोनू संधा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी से रंगदारी लेने आया सुक्खा काहलो गैंग का सक्रिय गुर्गा एसटीएफ हिसार की टीम के हत्थे चढ़ गया। टीम ने रतिया क्षेत्र के गांव शेखुपुर सोतर निवासी संदीप उर्फ सोनू संधा को गिरफ्तार किया है। आरोपी रतिया के हन्नी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर हमला करवा कर रंगदारी की मांग कर चुका है। उस पर हरियाणा पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। एसटीएफ ने उसे रतिया की मुंशीवाली नहर से काबू किया। सोनू संधा पर रतिया, पंजाब व राजस्थान में फिरौती, लूटपाट, हत्या प्रयास सहित 15 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसटीएम हिसार को इनपुट मिला था कि सुक्खा काहलो गैंग का सदस्य संदीप उर्फ सोनू संधा रतिया में छिपा हुआ है। इसी आधार पर हिसार एसटीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह की टीम रतिया में पहुंची और मुंशीवाली नहर से उसे पकड़ लिया। टीम ने आरोपी से एक पिस्तौल, दो मैगजीन व 10 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने वर्ष 2022 में रतिया में हत्या प्रयास, फिरौती व मारपीट की चार वारदातों को अंजाम दिया था। हरियाणा पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
7 नवंबर को मांगी थी 20 लाख की रंगदारी
एसटीएम की पूछताछ में आरोपी संदीप उर्फ सोनू संधा ने बताया कि इन वारदात में शामिल उसके अन्य साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। उसने सात नवंबर 2022 को हन्नी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर फायरिंग करवाई थी। शोरूम मालिक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। अभी तक उसे रंगदारी की रकम प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स मालिक पर फिर से हमला करने आया था आरोपी
संधा ने एसटीएफ को बताया कि वह शनिवार को भी हन्नी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक पर रंगदारी का पैसा न मिलने के चलते हमला करने के लिए आया था। अगर शोरूम मालिक रंगदारी नहीं देता तो वह उसे गोली मार देता। मगर वारदात से पहले ही उसे एसटीएफ ने काबू कर लिया। एसटीएम हिसार ने रतिया थाने में आरोपी सोनू संधा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस भी दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

रतिया में इन मुकदमों में वांछित था संदीप
1. केस नंबर 91/22 धारा 307, 427, 506, 34आईपीसी व आर्म्स एक्ट, थाना सदर रतिया।
2. केस नंबर 186/22 धारा 307, 323, 324, 506 आईपीसी, थाना शहर रतिया
3. केस नंबर 230/22 धारा 307, 324, 34 आईपीसीव आर्म्स एक्ट, थाना शहर रतिया।
4. केस नंबर 334/22 धारा 307, 384, 387, 506 आईपीसी व आर्म्स एक्ट, थाना शहर रतिया।
पंजाब व राजस्थान में भी है वांछित
1. सन 2012 में गैंगस्टर सुक्खा काहलो के साथ मिलकर पंजाब के अबोहर में इनोवा कार लूटी।
2. सन 2012 में बीकानेर में सुक्खा काहलो के साथ मिलकर एक व्यक्ति को गोली मारी।
3. सन 2012 में पंजाब के अजीतवाल से सुक्खा काहलो के साथ मिलकर एक गाड़ी लूटी।
4. सन 2012 में फतेहाबाद में सुक्खा काहलो के साथ मिलकर 4.5 किलोग्राम सोने की लूट की।
5. सन 2014 में अंबाला से वरना कार लूटी।
6. सन 2014 में रोहट, पाली राजस्थान से आठ किलोग्राम चांदी की लूट की।
7. सन 2014 में पीलीबंगा, राजस्थान से 150 ग्राम सोना व 10 किलोग्राम चांदी की लूट की।
8. सन 2014 में नवांशहर, राजस्थान से एटीएम लूट की कोशिश की थी।
9. सन 2014 में लुनकसर बीकानेर में पेट्रोल पंप से 90 हजार की लूट की।
10. सन 2014 में महाजन, बीकानेर राजस्थान में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई।
11. सन 2019 में बीकानेर जेल से एक व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें