फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाॅक्सिंग में दम दिखा रही सुखरीत, मुक्के से बरस रहे सोना

विज्ञापन
राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पदक दिखाती ​खिलाड़ी सुखरीत।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गुरुनानकपुरा की सुखरीत (15) के मुक्के से सोना बरस रहे हैं। पिछले छह साल से बॉक्सिंग में अपने मुक्के का दम दिखाकर उसने राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। हॉकी कोच पिता की प्रेरणा से मैदान में उतरी यह इस बेटी का सपना अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में तिरंगा लहराकर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन


वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश के नोयडा में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुखरीत ने बताया कि वह ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक लाना चाहती है। इसके लिए वह सुबह- शाम तैयारी कर रही है। कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि सुखरीत आगामी दिनों में हरियाणा के रोहतक में होने वाली इंडिया जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता के ट्रायल के लिए जाएगी। उम्मीद है, उसमें भी वह अच्छा प्रदर्शन करेगी।

वह एमएम कालेज में द्रोणाचार्य बाॅक्सिंग क्लब में अभ्यास करती है। इस क्लब की शुरुआत अर्जुन अवाॅर्डी बॉक्सर जयभगवान ने की थी। अब भी उनकी ओर से ही इस क्लब की देखरेख की जा रही है। सुखरीत के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए एक निजी कंपनी हर माह 20 हजार रुपये का डाइट खर्च देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं सुखरीत की उपलब्धियां

- वर्ष 2024 में हरियाणा के सिवानी में आयोजित हरियाणा सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक व बेस्ट बॉक्सर का अवाॅर्ड

- वर्ष 2024 में यूपी के नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

- वर्ष 2024 में फतेहाबाद में आयोजित सब जूनियर जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

- वर्ष 2023 में टोहाना में आयोजित हरियाणा सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

- वर्ष 2024 में आयोजित सब जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें