रतिया में भारत की जीत पर भोजाराम धर्मशाला में बड़ी एलइडी पर मैच देख रहे क्रिकेट प्रेमियों ने भा
रतिया/टोहाना/ फतेहाबाद। दुबई में हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैंच में भारत के जीतते ही फतेहाबाद में लोग जश्न में डूब गए। रात 9 बजकर 50 मिनट पर जैसे ही रविंद्र जडेजा ने विजयी शाॅट लगाया, लोग जोश से थिरकने लगे।
लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और देर तक नाचते रहे। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस मैच को खास बनाने के लिए रतिया के शक्ति नगर की भोजाराम धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों के लिए 160 इंच की स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर लोगों ने लाइव मैच देखा। यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ हर चाैके-छक्के पर लोग तालियां बजाते दिखे। टोहाना व फतेहाबाद में लोगों ने एकजुट होकर मैच का आनंद उठाया।