फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नंगल स्कूल में अध्यापकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित

Sat, 12 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव नंगल के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में पिछले लंंबे समय से अध्यापकों की भारी कमी है। स्कूल में करीब 250 बच्चे पढ़ रहे हैं। उन बच्चों के लिए स्कूल में पांच अध्यापक तैनात हैं।
विज्ञापन

स्कूल में चार और अध्यापक नियुक्त करने की मांग के लिए गांववासियों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संगीता बिश्नोई को मांगपत्र सौंपा। एसएमसी के प्रधान बूटा सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक प्रधान कुलदीप घारु नंगल ने बताया कि बच्चों की संख्या के आधार पर स्कूल में नौ अध्यापक होने चाहिए।
उन्होंने बताया कि अध्यापकों की कमी पर पिछले साल अगस्त में भी स्कूल के गेट पर धरना, प्रदर्शन किया था। हालांकि उस समय कुछ अध्यापकों की स्कूल में नियुक्ति की गई थी लेकिन अब फिर से कमी बनी है। कमेटी के अनुसार डीईओ बिश्नोई ने उन्हें आश्वासन दिया कि अध्यापकों की तैनाती जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें