फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छात्रों को दिलाई संविधान के पालन की शपथ

Sun, 12 Jan 2025 08:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनोहर मेमोरियल महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस इकाई ने शपथ ग्रहण के साथ किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रतिभा मखीजा और डॉ. विकेश सेठी ने विद्यार्थियों को संविधान के पालन की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास और एनएसएस अधिकारी प्रो. प्रतिभा मखीजा ने कहा कि संविधान अपनाए हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। संविधान से पहले भारत में सत्ता का स्वरूप कुछ और था, संविधान के बाद का देश-एक नया भारत बना। इसका सम्मान और पालन करना हर भारतीय का कर्तव्य है। भारत में हर साल 26 नवंबर के दिन को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को साल 2015 से मनाया जा रहा है।
यह दिन साल 1949 में पहली बार भारतीय संविधान को अपनाए जाने का प्रतीक है। संविधान 2 साल, 11 महीने, 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, जिससे भारत संप्रभु गणराज्य बन गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है, वह संविधान सभा के अध्यक्ष थे। संविधान में पहला संशोधन साल 1951 में हुआ और तब से संविधान में बदलाव होते रहे हैं।
विज्ञापन

संविधान सभी नागरिकों को मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी देने के साथ सरकार और उसके कार्यों की रूपरेखा स्थापित करता है। इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी कोहली, कैप्टन देवेंद्र गेरा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. सुमंगला वशिष्ठ, डॉ. रोबिन आनंद, प्रो. तृप्ता मेहता, प्रो. राजदीप, डॉ. अंजलि, प्रो. वारिस सिंह आदि मौजूद रहे।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें