फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

Mon, 25 Aug 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां की एंटी-ड्रग/नशा विरोधी समिति के तत्वावधान में सोमवार को नशा विरोधी शपथ ग्रहण और जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने तथा समाज को नशे की बुराइयों से बचाने का संकल्प दिलवाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान नशा मुक्ति भट्टू अभियान के संयोजक डॉ. एनडी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर जीवन को सकारात्मक दिशा देनी चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशों से बचकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति में लगाएं।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि स्वस्थ और जागरूक होगी तो राष्ट्र का भविष्य स्वत: उज्ज्वल होगा। कार्यक्रम के अंत में सबने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर समिति के संयोजक डॉ. राजा राम, डॉ. विजय वीर गोदारा, डॉ. दिल सुखराम, डॉ. विजय कुमार, अमित कुमार, हरीश कुमार सहित स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें