फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशा के खिलाफ किया जागरूक

Wed, 06 May 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में विद्या​र्थियों को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
जाखल। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने बुधवार को जाखल मंडी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना रहा।
विज्ञापन


एसआई प्रियंका व एएसआई सुनीता ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और साइबर बुलिंग जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड, बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि उसके भविष्य, शिक्षा और परिवार पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशे से जहां उनका स्वयं का नुकसान होता है इससे परिवार और समाज को भी हानि पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें