फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: यातायात नियमों की कसौटी पर परखा विद्यार्थियों का ज्ञान

Tue, 01 Sep 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में परीक्षा देते हुए विद्यार्थीस्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में रोड सेफ्टी क्विज के प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित हुई। जिले के 797 शैक्षणिक संस्थानों के 1,22,860 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। परीक्षा में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जाना और उनसे जुड़े सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि परीक्षा में 786 सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा आठ कॉलेजों, दो आईटीआई और एक बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थी भी शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता देखने को मिली। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान की चारों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का अगले चरण के लिए चयन होगा।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थी ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले दूसरे चरण में भाग लेंगे। दूसरे चरण की प्रतियोगिता आगामी आदेश के अनुसार निर्धारित तिथि और समय पर होगी।
-

चार श्रेणियों में आयोजित हुई परीक्षा
विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के अनुसार प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में बांटा गया। इनमें कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 और कॉलेज स्तर के विद्यार्थी शामिल रहे। प्रश्नोत्तरी में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, यातायात संकेतों और सुरक्षित सड़क व्यवहार से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के यातायात नियमों संबंधी ज्ञान को परखा गया।
-

हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग का दिया संदेश

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कम उम्र से ही बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने से उनमें सुरक्षित सड़क व्यवहार की आदत विकसित की जा सकती है। विद्यार्थी स्वयं नियमों का पालन करने के साथ अपने अभिभावकों और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें