फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखन दादी के प्राथमिक स्कूल में तीन जेबीटी अध्यापकों की अस्थायी नियुक्ति

Mon, 31 Aug 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड स्थित महिला कॉलेज के समीप जाखन दादी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षकों के गंभीर संकट को लेकर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए स्कूल में तीन महिला जेबीटी अध्यापकों की अस्थायी आंतरिक व्यवस्था के तहत तैनाती के निर्देश जारी कर दिए हैं। अमर उजाला के रविवार के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी ने गुर बिन सूना ज्ञान का आंगन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, सरप्लस स्टाफ वाले नजदीकी स्कूलों से अध्यापकों की व्यवस्था की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी शशी प्रकाश ने बताया कि राजकीय प्राथमिक स्कूल हमजापुर से सुमन रानी (जेबीटी) और सीमा रानी (जेबीटी) की व राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल अहरवां से गोल्डी रानी (जेबीटी) को जाखन दादी स्कूल भेजा गया है। ये तीनों अध्यापिकाएं पूरे सप्ताह जाखन दादी विद्यालय में सेवाएं देकर 210 नन्हे विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारु बनाएंगी।
-
विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए नहीं शिक्षक
210 नामांकित विद्यार्थियों वाले इस विद्यालय में बाल वाटिका से 5वीं कक्षा तक 7 सेक्शन होने के बावजूद एक भी शिक्षक मौजूद नहीं था। स्कूल में 10 अध्यापकों के पद स्वीकृत हैं जिनमें से केवल 4 की तैनाती थी। इनमें से भी तीन शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर में लगी थी और चौथे शिक्षक अवकाश पर चल रहे थे। स्थिति यह हो गई थी कि छात्र खुद ब्लैकबोर्ड पर लिखकर समय काट रहे थे और होशियार बच्चे टीचर बनकर हाजिरी लगा रहे थे। शिक्षकों की नई तैनाती से स्कूल प्रबंधन, विद्यार्थियों व अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा अब कक्षाओं में नियमित रूप से शिक्षण सत्र शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें