फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह में दिखाई प्रतिभा

Fri, 21 Nov 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव धांगड़ में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी व निरीक्
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांगड़ में शुक्रवार को जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें खंड स्तर से आई टीमों ने अलग-अलग गतिविधियों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनित विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या शारदा बिश्नोई ने की, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को गीता के जीवन-मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के संचालन और मूल्यांकन के लिए 18 अध्यापकों को निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में गीता जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, श्लोक उच्चारण और निबंध लेखन शामिल रहे। प्रतियोगिताएं दो वर्गों में करवाई गई। जिसमें कक्षा छठी से 8वीं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं रही।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि संगीता बिश्नोई ने छात्र-छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि गीता के उपदेश जीवन को सकारात्मक दिशा देते हैं और ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में मूल्य-संस्कारों को सुदृढ़ करती हैं। कार्यक्रम में प्राचार्य तरुण गेरा, समाजसेवी अमर मोंगा, नोडल अधिकारी इंदर सिंह, अशोक बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

छठी से 8वीं वर्ग के परिणाम

गतिविधि विद्यार्थी स्कूल

भाषण प्रतियोगिता वैदेही एमआईसी स्कूल रतिया

निबंध लेखन राधिका राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरखपुर

प्रश्नोत्तरी जयंत, विष्णु, अभिषेक भिरड़ाना

संवाद प्रतियोगिता सोनाक्षी, नैंसी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुम्हारिया

श्लोक उच्चारण दीक्षा राजकीय कन्या हाई स्कूल, पिरथला

पेंटिंग कमलेश राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल इंदाछोई

-





9वीं से 12वीं वर्ग के परिणाम

भाषण अर्चना राजकीय हाई स्कूल, धांगड़

श्लोक उच्चारण वर्षा राजकीय कन्या हाई स्कूल, पिरथला

निबंध आरती राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाढोडी

पेंटिंग साहिल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भट्टू मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें