फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कलम, कला और विचारों से विद्यार्थियों ने सजाया जागरूकता का संसार

Thu, 15 Oct 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
भूना/फतेहाबाद। भूना के राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दस प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वाद-विवाद में क्रिसेंट स्कूल और नाटक में मॉडल संस्कृति विद्यालय इंदाछोई की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला शिक्षा कार्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान वालों को 1500 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1100 रुपये की पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी निर्मल बाला सिहाग, मेजबान विद्यालय के प्राचार्य नरेश शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरुसर के प्राचार्य तरुण गेरा और जिला विधिक साक्षरता समन्वयक विनोद कुमार मौजूद रहे।
-
प्रतियोगिताओं के परिणाम
- निबंध लेखन : आरती नाढोड़ी प्रथम, काजल जांडली कलां द्वितीय और कनिष्का क्रिसेंट स्कूल फतेहाबाद तृतीय।
- भाषण : खुशप्रीत भूथन कलां, खुशबू भूना और मोहिनी नाढोड़ी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- कविता वाचन : केसर फतेहाबाद प्रथम, तन्मय क्रिसेंट स्कूल फतेहाबाद द्वितीय और प्रिया फूलां तृतीय।
- प्रश्नोत्तरी : राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फूलां द्वितीय और शहीद नरेंद्र सिंह विद्यालय मेहुवाला तृतीय।
- वाद-विवाद : क्रिसेंट स्कूल फतेहाबाद प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां तृतीय।
- नारा लेखन : सूरजमुखी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एमपी रोही, एकता नाढोड़ी और याचना आहूजा क्रिसेंट स्कूल फतेहाबाद ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

- पीपीटी प्रस्तुति : जैस्मीन क्रिसेंट स्कूल रतिया प्रथम, रजनी नाढोड़ी द्वितीय और याशिका पीएल जिंदल स्कूल रतिया तृतीय।
- डॉक्यूमेंट्री : तमन्ना भूना प्रथम, आंचल क्रिसेंट स्कूल फतेहाबाद द्वितीय और पवन डीएवी फतेहाबाद तृतीय।
- नाटक : मॉडल संस्कृति विद्यालय इंदाछोई प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजलपुर द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना तृतीय।
- पेंटिंग : नूर हड़ौली प्रथम, देवकी जाखल मंडी द्वितीय और गुरसन पीएल जिंदल स्कूल रतिया तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें