फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के प्रारूप पर टिप्पणी करने वाले अपने गिरेबान में झांकें : बराला

Fri, 24 Jun 2016 01:02 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
पत्रकारवाता करते बराला, साथ्‍ा में वेद फूलां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने राज्य में छात्रसंघ चुनावों को बहाल करके न केवल छात्रों की दो दशक मांग पूरी की है, बल्कि अपना चुनावी वादा भी पूरा किया है। छात्रसंघ चुनाव के प्रारूप पर टिप्पणी करने वाले इनेलो और कांग्रेस के नेताओं को पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए, जिन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल में इस ओर ध्यान ही नहीं दिया।

टोहाना विधायक एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने वीरवार को यहां एक होटल में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि 1996 में जिस प्रकार छात्र संघ के चुनाव होते थे, उसी प्रकार अभी भी चुनाव होंगे।
विज्ञापन


मुआवजे में कोताही बरती तो होगी कड़ी कार्रवाई
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कपास की फसल में हुए खराबे का पूरा मुआवजा प्रदेश सरकार द्वारा जिलों में भेजा जा चुका है। यदि कहीं इसके वितरण में बैंकों या अधिकारियों द्वारा कोताही बरती जा रही है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फतेहाबाद जिले में आने का कार्यक्रम बन सकता है, जिसमें वे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

किसी की पेंशन नहीं कटेगी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बुढ़ापा पेंशन पर विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब में कहा कि वर्तमान में पेंशन ले रहे किसी व्यक्ति की पेंशन नहीं काटी जाएगी। नए नियमों के कारण गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति तो नई पेंशन बनवा सकेंगे, लेकिन समर्थ लोग पेंशन के दायरे से बाहर रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश के बड़े उद्योगपतियों व व्यापारियों को 30 सितंबर तक अपनी संपत्ति की घोषणा करने को कहा है। देशहित में स्वेच्छा से संपत्ति की घोषणा करके आयकर देने वालों को सरकार विशेष रियायतें भी देगी।

ट्रेन के समय भट्टू तक बस सुविधा का आश्वासन
बराला ने भट्टू रेलवे स्टेशन पर वाहन पार्किंग तथा ट्रेन के समय पर फतेहाबाद तक बस सुविधा की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर ही परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार से फोन पर बात कर परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के संबंध में वे रेल मंत्री और अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश में छोटे रूटों पर मिनी बस चलाने की योजना बना रही है, जिसका विश्लेषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 25 हजार कर्मचारियों की जिला स्तर पर अस्थायी भर्तियां करने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। इससे युवाओं को अपने घर के आसपास ही नौकरी मिलेगी। इस मौके पर भाजपा के निगरानी कमेटी के लोकसभा संयोजक भारतभूषण मिड्डा, जिलाध्यक्ष वेद फूलां, जयवीर खिचड़, डॉ. राम मेहता व निजी सचिव कृष्ण नैन मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें