फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार आरोपी भेजा गया जेल

Thu, 15 May 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। खंड के एक गांव में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हिसार के गांव जेवरा निवासी 24 वर्षीय अंकुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना सोमवार की है। उस दिन छात्रा अपने घर के आगे गली में अकेली खड़ी थी। इस दौरान आरोपी अंकुर वहां पहुंचा। वह पहले से छात्रा को जानता था। उसने छात्रा का हाथ पकड़ा और अपने दोस्त के घर ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
इसका पता चलने पर छात्रा की मां ने पुलिस को शिकायत दी। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने हेरोइन सहित दबोचा बाइक सवार आरोपी

जाखल। पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को पकड़कर उसके कब्जे से 6 ग्राम, 11 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। उसकी पहचान गांव डूल्ट निवासी विजय के रूप में हुई है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम टी-प्वाइंट बाजीगर बस्ती के पास पहुंची तो एक युवक बाइक पर सामने से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर घबराया युवक बाइक को वापस मोड़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन जल्दबाजी में उसका वाहन बंद हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें