रतिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फूल में 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम शानदार रहा। सभी 21 विद्यार्थी पास हुए। मीना और सरिता दोनों ने बराबर 468 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति ने 465 अंक लेकर दूसरा और किरण महेंद्र ने 462 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के प्राचार्य एवं बीईओ शशि प्रकाश ने सभी अध्यापकों एवं सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
राजकीय मॉडल विद्यालय भट्टूकलां के विद्यार्थियों का शानदार परिणाम
भट्टूकलां। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टूकलां में सीबीएसई से घोषित कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत और 12वीं कक्षा का परिणाम करीब 95 प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में कुश ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। कक्षा 12वीं के कला वर्ग में नैना ने 93 प्रतिशत अंक, विज्ञान वर्ग में गौरव माचरा ने 86 प्रतिशत और वाणिज्य वर्ग में प्रेमलता ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। प्राचार्या रामभतेरी माचरा ने बताया कि विद्यालय में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम भी उत्कृष्ट रहा।