फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिवाली पर आग लगने की तीन घटनाओं में पराली और तुड़ी जली

Mon, 09 Nov 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दिवाली में पटाखों के चलते आग लगने से जलती हुई गांठों से भरी ट्राली, सोशल मीडिया
विज्ञापन
रतिया। दिवाली पर पटाखों और अन्य कारणों से आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में करीब 350 क्विंटल पराली और तुड़ी जल गई। गांव बोड़ा में बिजली की तार के संपर्क में आने से पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रतिया निवासी नसीब ने गोवंश के चारे के लिए करीब 200 क्विंटल धान की पराली रखी हुई थी। आग लगने से पराली जल गई। वहीं गांव अजीतनगर निवासी पाला राम की करीब 150 क्विंटल तुड़ी आग की भेंट चढ़ गई। इस दौरान वहां खड़ी कंबाइन के टायर भी जल गए।
तीसरी घटना गांव बोड़ा में खरीद केंद्र के पास हुई। बलियाला से खाई गांव की ओर जा रही पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली की तारों के संपर्क में आ गई। इससे गांठों में आग लग गई। गांव के बीचोंबीच आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

चालक ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेजी से आबादी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में पराली की गांठों के साथ ट्रॉली भी पूरी तरह जल गई।

दिवाली में पटाखों के चलते आग लगने से जलती हुई गांठों से भरी ट्राली, सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें