फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब शिक्षकों को लिखनी होगी ऑनलाइन डायरी, हकीकत ये कि कंप्यूटर न नेटवर्क

Mon, 14 Apr 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में पढ़ाते हुए ​शिक्षक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों के करीब चार शिक्षकों को अब ऑनलाइन डायरी लिखनी होगी। शिक्षकों को बताना होगा कि क्या पढ़ाया गया है और योजना क्या है। डायरी न लिखने को लेकर शिक्षकों की बहानेबाजी भी नहीं चलेगी। यहां तक चुनाव, परीक्षा, प्रशिक्षण के दौरान भी ये डायरी लिखनी होगी और एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करना होगा। शिक्षक इसको लेकर विरोध में हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि हकीकत ये है कि सरकारी स्कूलों खासकर प्राइमरी में कंप्यूटर नहीं है और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क भी नहीं है। इसी के चलते शिक्षक डायरी लिखना शिक्षकों के लिए मुसीबत भरा काम होने वाला है। विभाग ने एमआईएस पोर्टल पर इसे अपडेट भी कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि गांवों में नेटवर्क की दिक्कत रहती है और यहां तक कंप्यूटर भी नहीं है। कई शिक्षक दो से तीन कक्षाएं भी संभाल रहे है।

-

ऑनलाइन डायरी को लेकर ये जारी की गई है गाइडलाइन

- शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल पर शिक्षक डायरी भरनी जरूरी है।

- शिक्षकों के लिए डायरी को अपडेट करना जरूरी है। बेशक कोई शिक्षक ड्यूटी पर क्यों नहीं है। उसे पोर्टल पर अपडेट करना होगा।

- शिक्षकों को दैनिक या साप्ताहिक आधार पर डायरी लिखनी होगी।

- शिक्षक डायरी को अपडेट करने के बाद एमआईएस पोर्टल पर स्कूल के डीडीओ, प्रधानाचार्य, प्रभारी डायरी का पुन: अवलोकन करेंगे और सत्यापित करनी होगी।

- विद्यालय के प्रधानाचार्य के लिए हर माह प्रमाणपत्र भी जारी करना होगा।

- अगर कोई शिक्षक डायरी नहीं लिखेगा तो उस पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

-

ये है जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति

खंड प्राइमरी मिडिल हाई सीनियर सेकेंडरी कुल

फतेहाबाद 104 20 16 25 165

भूना 52 4 6 21 83

भट्टूकलां 38 6 5 17 66

टोहाना 67 18 4 20 109

रतिया 92 26 3 24 145

जाखल 33 8 2 9 52

कुल 386 82 36 116 620

-

एमआईएस पोर्टल पर शिक्षक डायरी भरने के निर्देश दिए गए है लेकिन ये संभव नहीं है। स्कूलों में कंप्यूटर नहीं है, अगर है तो वहां पर चलाने के लिए ऑपरेटर नहीं है। अधिकतर जगहों पर नेटवर्क की भी स्थिति ठीक नहीं है। विभाग ने अगर ऑनलाइन डायरी लिखवानी है तो पहले व्यवस्था को सुधारे। स्कूलों में कंप्यूटर और ऑपरेटरों की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल शिक्षक तो मैनुअल ही लिख पाएंगे। इसको लेकर 17 को विरोध भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विकास टुटेजा, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें