फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोर को पकड़ पुलिस ने बरामद किया घरेलू सामान

Mon, 14 Apr 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में शांति निकेतन स्कूल के पास एक घर से चोरी की वारदात के आरोपी विनोद उर्फ वोदीस्त्रोत पु
विज्ञापन
भूना। शांति निकेतन स्कूल के पास वार्ड 14 में 6 अप्रैल को घर में चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने वार्ड 9 निवासी विनोद उर्फ वोदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने घर के कमरों के ताले तोड़कर फ्रीज, सिलाई मशीन, पानी की मोटर, पीतल व स्टील के बर्तन, मिक्सर जूसर और जेवर चुरा लिए थे।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष सुरेंद्रा ने बताया कि चोरी की जांच कुलदीप सिंह की टीम ने की। आरोपी टिब्बी बस स्टैंड से पकड़ा गया। शिकायतकर्ता संदीप ने बताया था कि वह परिवार सहित दो महीने से राजस्थान में मजदूरी कर रहा था। घर लौटने पर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर चोर को पकड़ लिया। बरामद सामान में फ्रीज, सिलाई मशीन, पानी की मोटर, पीतल व स्टील के बर्तन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है। वह परिवार से अलग टिब्बी गांव में किराए के कमरे में रह रहा था। नशे की जरूरत के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दिन वह ई-रिक्शा में सारा सामान भरकर टिब्बी ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें