फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे पर सख्ती, तीन माह में 132 प्राथमिकी दर्ज

Tue, 31 Mar 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस विभाग लगातार प्रयासरत है। जिला पुलिस ने तीन माह में 132 प्राथमिकी दर्ज कर 250 तस्कर पकड़े हैं। वर्ष 2025 के मुकाबले 147 फीसदी ज्यादा कार्रवाई रही है। विभाग की तरफ से 36 तस्करों की 5.37 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के मुताबिक वर्ष 2025 की समान अवधि की तुलना में 147 प्रतिशत अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जो वर्ष 2016 के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 31 मार्च तक 38 प्राथमिकी दर्ज कर 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं वर्ष 2026 में इसी अवधि में 132 प्राथमिकी दर्ज कर 250 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा नशा तस्करों पर आर्थिक प्रहार करते हुए पुलिस ने उनकी अवैध संपत्तियों को भी अटैच किया है। वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में 16 तस्करों की 1.35 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई। वहीं अब तक 36 तस्करों की 5.37 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति न्यायालय के माध्यम से जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन


-

वाणिज्य मात्रा के 17 प्राथमिकी दर्ज

अभियान के दौरान अफीम, चूरा पोस्त, गांजा, हेरोइन, नशीली गोलियां और इंजेक्शन भारी मात्रा में बरामद किए हैं। वर्ष 2025 में 6 वाणिज्य मात्रा के मामले सामने आए थे जबकि 2026 में यह संख्या बढ़कर 17 हो गई। वर्ष 2026 में 251 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 393 युवाओं का उपचार कराया गया और 50 युवाओं को नशे से मुक्त कर मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

-

जिले को नशा मुक्त बनाना प्राथमिकता है और इसके लिए सख्त कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे। लोगों से भी अपील है कि आसपास अगर कोई नशा तस्करी हो रही है तो इसकी सूचना जरूर दें।
विज्ञापन


-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें