फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तंग गलियों में लटकते तार से मिलेगा छुटकारा

Tue, 31 Mar 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के ​शिव चौक के नजदीक गोल कोठी वाली गली। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की तंग गलियों में लटक रही जर्जर तार और उनसे होने वाले हादसों को रोकने के लिए बिजली निगम ने तार बदलने क योजना तैयार की है। निगम अब इन क्षेत्रों में नई बिजली लाइनें बिछाने और उपभोक्ताओं के घरों तक सुरक्षित केबल पहुंचाने के लिए जल्द ही टेंडर जारी करेगा। ताकि बारिश या अंधड़ के दौरान बिजली की तारे टूटने की आशंका कम हो सके।
विज्ञापन


बिजली निगम शहर के उपभोक्ताओं के लिए अब खंभे से अपने मीटर तक सर्विस वायर ले जाने के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करना होगा। अब तक नियम के मुताबिक मेन लाइन से घर तक की तार का खर्च उपभोक्ता को खुद वहन करना पड़ता था लेकिन नई व्यवस्था के तहत निगम खुद अपने स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली इंसुलेटेड केबल बिछाएगा। इससे लोगों के हजारों रुपये बचेंगे, बिजली चोरी की आशंका भी खत्म होगी।





हादसों पर लगेगा अंकुश

शहर की पुरानी शिव चौक, संन्यास आश्रम रोड, डेरेवाल मोहल्ला, मोहल्ला रामनिवास, अशोक नगर और शक्ति नगर की तंग गलियों में तार काफी नीचे तक लटकी हैं। इनसे हर समय करंट लगने या शॉर्ट सर्किट आशंका बनी रहती है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। निगम की ओर से डाली जाने वाली नई केबल पूरी तरह से ढकी होगी जिससे करंट का खतरा खत्म हो जाएगा और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन


:: बिजली निगम इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया शुरू होते ही कार्य में तेजी लाई जाएगी। इस कदम से शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और तकनीकी फॉल्ट में कमी आएगी।
विज्ञापन


-रविंद्र, सिटी एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।

शहर के शिव चौक के नजदीक गोल कोठी वाली गली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें