फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहीं लगी स्ट्रीट लाइट, बेंच लगाने की मांग भी अधूरी

Sat, 15 Feb 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
वार्ड नं 8 में बनी गली।
विज्ञापन
जाखल। शहर के वार्ड नंबर 8 में स्ट्रीट लाइट व बैठने के लिए बेंच की मांग पिछले लंबे समय से अधूरी पड़ी है। यहां पर लाइट की व्यवस्था न होने के चलते गलियों में अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन

ये वार्ड पहले वार्ड नंबर 6 का हिस्सा था, उस समय इस वार्ड के पार्षद के पास शहर की सरकार यानी नगर पालिका के उपाध्यक्ष का पद था। वार्ड नंबर 8 में कुछ जगह को छोड़ सड़कें तो पूरी बना दी गई है। वार्ड नंबर 8 नशा तस्करी को लेकर भी सुर्खियों में रहा है। इसे लेकर बीते समय में कई बार विवाद भी हो चुके हैं। नशाखोरी के चलते रात के समय यहां वारदात होने का खतरा रहता है।
वार्ड में रात के समय उजाला व्यवस्था के नाम पर हालांकि निवर्तमान पार्षद व उपाध्यक्ष द्वारा वार्ड में स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाइटें लगवाई गई हैं, परंतु वह लाइट अब दम तोड़ती नजर आ रही है। वास्तविकता ये है कि वार्ड में न तो पर्याप्त लाइटें लगी हैं अथवा जो लगी हुई हैं उनमें से कई लाइटें बंद पड़ी है। ऐसे में शाम होने पर वार्ड में रोशनी की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही वार्ड में दूषित जल निकासी के लिए सीवर लाइन बिछाई गई है। वार्ड में नियमित रूप से सफाई न होने के चलते वार्डवासी सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें