रतिया। किराने की दुकान में चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप उर्फ सिपी, सैलेन्द्र व विनोद निवासी अरोड़ा कालोनी, रतिया के रूप में हुई है।
तीनों को अदालत में पेश कर हिसार जेल भेजा गया है। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को टिब्बा काॅलोनी रतिया निवासी रिंकू जिंदल ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी दुकान पुराना बस स्टैंड के अंदर है। रात को कोई चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर नकदी व किराने का सामान चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने आरोपियों बारे अहम सुराग जुटाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।