फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्ट्रीट लाइट खराब, मुख्य मार्ग पर अंधेरा

Wed, 05 Feb 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दमकोरा रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट।
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रतिया रोड को दमकोरा रोड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट खराब हो गई है। इस कारण वहां रात के समय अंधेरा रहता है। इससे आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी स्ट्रीट लाइट सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


वार्ड निवासी बीरबल दास ने बताया कि शहर के रतिया रोड से दमकोरा रोड पर जाने के लिए लोग इस रास्ते का प्रयोग ज्यादा करते हैं लेकिन वहां करीब बीस दिन से स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण अंधेरा रहता है।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर कई दुकानें बनी हैं। इस कारण कई दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर बसे कॉलोनी के लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से समस्या सुधरवाने की मांग की है ताकि अंधेरे में कोई हादसा न हो जाए। स्थानीय लोगों ने वार्ड के पार्षद को कई बार परेशानी बताई लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं सुधर सकी। इससे लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


वहीं, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ ने कहा कि स्ट्रीट लाइट को शीघ्र सुधार दिया जाएगा। इसके लिए कार्यालय में शिकायत रजिस्टर रखा गया है। शहर का कोई भी व्यक्ति परिषद कार्यालय में आकर इस रजिस्टर में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें