फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में स्ट्रीट और तिरंगा लाइट खराब, अफसर नहीं बदलवा पाए हाइड्रोलिक सीढ़ी

Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में हिसार-सिरसा रोड पर बंद पड़ी एलईडी और तिरंगा लाइटें
विज्ञापन
फतेहाबाद। दीपावली पर्व को लेकर नगर निकाय द्वारा जहां शहर को जगमग करने का दावा किया जा रहा है वहीं पहले से लगी स्ट्रीट लाइट और तिरंगा लाइट मुख्य सड़कों पर ही बंद पड़ी हैं। यहां तक कई वार्डों में लगी तिरंगा लाइट बंद हैं या फिर टूट चुकी हैं।
विज्ञापन

त्योहार होने के बावजूद भी नगर परिषद प्रशासन द्वारा बंद तिरंगा लाइटों को ठीक नहीं करवाया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट भी सीढ़ी न होने के चलते ठीक नहीं हो पा रही हैं। बता दें कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा 10 माह पहले सीढ़ी खरीदी गई लेकिन वह सात दिन भी नहीं चल पाई। वह सीढ़ी फिलहाल नगर परिषद में ही खड़ी है। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची से लेकर पार्षद तक एजेंसी से सीढ़ी बदलवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन हालात जस के तस हैं।
- ऊंची लगी लाइटों को ठीक करने के लिए चाहिए सीढ़ी
नगर परिषद में स्ट्रीट लाइट ब्रांच के पास रोजाना 30 से 35 शिकायतें आ रही हैं। ब्रांच द्वारा ठेकेदार से वार्ड व बाजार में कम ऊंचाई पर लगी लाइट को ठीक करवाया जा रहा है लेकिन मुख्य मार्ग भट्टू रोड, हिसार-सिरसा रोड, रतिया रोड पर डिवाइडर पर लगी लाइट्स को ठीक नहीं करवाया जा पा रहा है। वजह ये है कि 25 से 30 फुट ऊंची सीढ़ी की जरूरत है। नगर परिषद द्वारा सात लाख से हाइड्रोलिक सीढ़ी खरीदी गई। पहले सीढ़ी के टायर टूट गए और फिर सीढ़ी काम नहीं कर पाई।
विज्ञापन

- ऑटो मार्केट ने खुद उपलब्ध करवाई मशीन
ऑटो मार्केट में नई एलईडी लगाई जानी थी लेकिन सीढ़ी न होने के चलते काम रुका हुआ था। ऑटो मार्केट में एलईडी लगाने के लिए यूनियन ने खुद मशीन उपलब्ध करवाई। जिससे एजेंसी द्वारा लाइट लगाई जा सकीं।
- नगर परिषद ने एक साल पहले लगाई थी तिरंगा लाइट
नगर परिषद द्वारा एक साल पहले ही तिरंगा लाइट लगाई गई। ये लाइट हिसार-सिरसा रोड, भट्टू रोड व कई वार्डों में लगाई गई लेकिन मौजूदा हालात ये है कि वार्डों में लगी अधिकतर लाइट टूट चुकी हैं। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर भी कई जगह लाइट बंद हैं। हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर निर्माण के चलते भी तिरंगा लाइट बंद हैं।
- दीपावली पर्व को लेकर शहर को जगमग किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है। इसके अलावा जो भी खराब लाइट हैं उन्हें ठीक करवाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें