रतिया। गांव लालवास में सोमवार देर रात पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई और उनमें पत्थर तक चले। मामले की सूचना पर डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंची। जब पुलिसकर्मियों ने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया तो ईआरवी पर तैनात सिपाही पर भी हमला कर दिया गया।जिससे सिपाही लीलूराम घायल हो गए।
लीलूराम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर किया गया। पुलिस ने घायल पुलिस कर्मचारी के बयानों पर गांव लालवास के अजैब सिंह उसके बेटे हैप्पी, बिट्टू, सूरज सहित व 9 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं झगड़े के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पर काबू रखा जा सके और फिर से कोई अप्रिय घटना न हो। सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह का कहना है कि गांव लालावास में दो पक्ष में झगड़ा हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
इस दौरान चोट लगने से पुलिस कर्मचारी लीलू राम घायल हो गया है। घायल पुलिस कर्मचारी के बयान पर 4 नामजद व 9 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।