फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में व्यस्त था दुल्हन का पिता, चोर ले उड़े बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड स्थित कुलदीप रिजॉर्ट्स में आयोजित शादी समारोह से चोर दुल्हन के पिता का बैग चोरी करके ले गए। बैग में दो लाख रुपये की नकदी और दो तोले सोने के जेवर थे। घटना के दौरान दुल्हन का पिता रस्मो रिवाज करवाने में व्यस्त था। शहर पुलिस ने गांव चंदोकलां निवासी भगवान सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दुल्हन के पिता सीसीटीवी में सामने आया है कि एक युवक बैग उठाकर ले जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भगवान सिंह ने बताया कि रविवार को कुलदीप रिजॉर्ट्स में उसकी बेटी की शादी थी। शाम करीब 6 बजे जब वह बेटी व दामाद के रस्मो-रिवाज करवा रहा था तो उसने बैग सोफा पर रख दिया। जिसमें करीब दो लाख रुपये की नकदी और दो तोले सोना व गाड़ी की चाबी थी। कैमरे में फोटो देखी तो एक लड़का बैग उठाते हुए दिखा। फिलहाल शहर पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहले भी हो चुकी हैं वारदात
रतिया रोड पर ही एक पैलेस से करीब एक माह पहले नकदी और सोने के जेवरात से भरा बैग चोरी हो चुका है। करीब चार लाख रुपये नकदी और 20 तोले सोने के जेवरात था। तीन दिन पहले एक पैलेस से गाड़ी और मोटरसाइकिल चोरी हो चुका है। लेकिन अभी तक कोई मामला नहीं सुलझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें