फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: काम दिलवाने वाले के ही चुरा लिए कपड़े और मोबाइल फोन

Sat, 26 Sep 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट में इकठे हुए युवक
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव कंवलगढ़ निवासी युवक ने जिस युवक को भिवानी में फर्नीचर का काम दिलवाया था उसी के दो मोबाइल फोन और कपड़ों से भरा सामान चोरी कर लिया। उक्त युवक शनिवार शाम चोरी के मोबाइल बेचने फतेहाबाद पहुंचा तो दुकानदार के शक से चोरी का खुलासा हो गया।
विज्ञापन

कंवलगढ़ निवासी युवक ने गांव के ही युवक को भिवानी में फर्नीचर का काम दिलवाया था। बताया गया कि काम के दौरान आरोपी उसके साथ ही रह रहा था। शनिवार सुबह मोबाइल फोन मालिक की नींद खुली तो उसके दो मोबाइल फोन और कपड़ों से भरा बैग गायब मिला। उसने मोबाइल फोन तलाशे लेकिन उनका पता नहीं चला।
इधर शनिवार शाम को आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचने फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट पहुंच गया। उसने दुकानदार विकास बत्रा से मोबाइल फोन बेचने की बात कही। दुकानदार ने मोबाइल फोन के बिल मांगे तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इससे दुकानदार को मोबाइल फोन चोरी के होने का शक हुआ।
विज्ञापन

दुकानदार ने मोबाइल फोन से नंबर निकालकर उनमें दर्ज नंबरों पर संपर्क किया। बातचीत में पता चला कि मोबाइल फोन चोरी किए गए हैं। इसके बाद दुकानदार ने मोबाइल मालिक के परिजनों को सूचना दी। वहीं मोबाइल मालिक भी दुकान पर पहुंचा। उसने युवक को पहचान लिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें