फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खो-खो के राज्यस्तरीय खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत

Thu, 17 Jul 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मृतक खिलाड़ी सिमरन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
समैन। गांव चंदड़ कलां निवासी खो-खो खिलाड़ी सिमरन (18) की बुधवार शाम को सड़क हादसे में मौत हो गई। खिलाड़ी सिमरन शाम 7 बजे के करीब बाइक पर गांव इंदाछोई में किसी काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर गाय आ गई, उसको बचाने के प्रयास में वह बाइक पर संतुलन खो बैठा और सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन

इस हादसे में सिमरन को सिर में गंभीर चोटें लगीं। चाचा संदीप ने बताया कि सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे टोहाना के नागरिक अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। रास्ते में बरवाला के पास सिमरन की मौत हो गई। सिमरन के पिता सुनील कुमार की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है।
सिमरन अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से गांव चंदड़ कलां में शोक की लहर दौड़ गई। टोहाना सदर पुलिस के प्रभारी शादीराम ने बताया कि सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। सिमरन के कोच रहे डीपीई अध्यापक डॉ. बलबीर भारी ने बताया कि वह खो-खो का बहुत ही अच्छा खिलाड़ी था। उसने 2022-23 में राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें