फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में ढिंगसरा की सुमन ने बाजी मारी

विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मटका रेस में भाग लेतीं महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पुलिस लाइन के प्रांगण में बुधवार को जिला स्तरीय महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने रिबन काटकर व झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीओ आईसीडीएस राजबाला जांगड़ा ने की।
विज्ञापन

इस दौरान 100 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, आलू चम्मच दौड़, मटका दौड़ और 5 किलोमीटर की साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में ढिंगसरा निवासी सुमन प्रथम, भूना निवासी निर्मला द्वितीय व चांदपुरा निवासी सुमन तृतीय रही। 300 मीटर दौड़ में समैण निवासी पूजा प्रथम, ढिंगसरा निवासी राजादेवी, गोरखपुर निवासी तमन्ना तृतीय रही जबकि 400 मीटर दौड़ में समैण निवासी पूजा प्रथम, ढिंगसरा निवासी राजादेवी द्वितीय व समैण निवासी सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार से आलू चम्मच दौड़ में बोस्ती निवासी रामदेई प्रथम, रतिया वार्ड नंबर 15 निवासी वीना द्वितीय, बोस्ती निवासी राजरानी तृतीय, मटका दौड़ में भूना निवासी निर्मला प्रथम, ढाणी ठोबा निवासी शीला देवी द्वितीय, जांडवाला बागड निवासी कविता तृतीय व 5 किलोमीटर साईकिल दौड़ में सुखमनपुर निवासी गीता प्रथम, पारता निवासी सोनू द्वितीय तथा समैण निवासी पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपायुक्त ने विजेता और प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिला प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी खंडों की सीडीपीओ, सुपरवाइजर तथा महिला प्रतिभागी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें