फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात तक बज रहे थे स्पीकर, दो डीजे संचालकों समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
थाने में मौजूद मोबाइल डीजे जिसे रात के कब्जे में लिया गया - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। बच्चों की परीक्षा के दिनों में भी डीजे संचालक तेज आवाज में डीजे बजाने बाज नहीं आ रहे हैं। इनके खिलाफ शहर पुलिस ने रविवार देर रात कार्रवाई की है। पुलिस ने दो डीजे, पिकअप गाड़ी को इंपाउंड करके चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ये कार्रवाई चेतावनी के एक दिन बाद की है। शनिवार को डीजे संचालकों को बुलाकर 10 बजे के बाद न बजाने के आदेश दिए गए थे। मामले के मुताबिक पहला मामला अशोक नगर का है। रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि तेज आवाज में स्पीकर बजाकर तंग किया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम अशोक नगर निवासी सतपाल के घर पहुंची। टीम ने डीजे संचालक को बंद करने के लिए कहा तो सतपाल ने मना कर दिया। टीम ने दो बड़े बक्से स्पीकर, लैपटॉप को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा डीजे संचालक गांव दरियापुर निवासी रीतू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सतपाल और रीतू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक सतपाल के घर जन्मदिन की पार्टी के आयोजन में डीजे बजाया जा रहा था।
दूसरा मामला शहर की मातूराम कॉलोनी का है। देर रात को पुलिस टीम को सूचना मिली कि सार्वजनिक स्थान पर डीजे बजाकर शोर किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। मातूराम कॉलोनी अमित के घर के पास गाड़ी में मोबाइल डीजे चल रहा था। टीम ने डीजे बंद करने के लिए कहा तो गाड़ी चालक ने बंद करने से मना कर दिया। टीम ने गाड़ी के चालक गांव धांगड़ निवासी अनिल तथा शाम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पिकअप गाड़ी, उसमें मौजूद स्पीकर, लैपटॉप व जनरेटर को कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रशासन द्वारा बार-बार निर्देश दिए गए हैं कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाना है। लेकिन इसके बावजूद देर रात तक डीजे बजाए जा रहे हैं। रात को सूचना के आधार पर दो डीजे कब्जे में लिए गए। इस मामले में चार लोगों पर मामला दर्ज करके काबू किया गया। आरोपियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र, सहायक, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें