फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसपी खुद फील्ड में उतरी, 69 स्थानों पर की नाकेबंदी, 214 वाहनों के काटे चालान

Mon, 13 Mar 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद पुराने बस स्टैंड के सामने नाके पर जांच करती एसपी आस्था मोदी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। चोरी व छीनाझपटी जैसी घटनाओं को लेकर संगठनों द्वारा मंगलवार दोपहर 12 बजे तक बंद के एलान के बाद से पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को जिले भर में नाकेबंदी करके वाहनों की जांच की गई। डीएसपी ने अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों की जांच की। दोपहर 12 बजे खुद एसपी आस्था मोदी फील्ड में निकली और नाकों पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

जिले की राजस्थान, पंजाब के साथ लगती सीमाओं को सील कर नाकेबंदी की गई और बाहर से आने वाले हर वाहन की गहनता से जांच पड़ताल की गई। सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान जिले भर में 69 स्थानों पर नाकेबंदी की गई और पुलिस के करीब 800 कर्मचारी तैनात किए। पुलिस की 37 पेट्रोलिंग पार्टियों के अलावा 24 पीसीआर और 25 राइडर भी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त पर रहे। इस दौरान पुलिस ने करीब छोटे-बड़े 3500 वाहनों की जांच की। दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर 214 वाहनों के चालान किए चार वाहनों को इंम्पाउड भी किया है।

गेम्स प्वाइंट दुकान पर बिना अनुमति हुक्का पिलाने पर केस दर्ज
शहर थाना पुलिस ने रविवार रात को खैरातीखेड़ा रोड पर गेम्स प्वाइंट नाम की दुकान पर छापा मारा गया। इस दौरान यहां पर बिना अनुमति तंबाकू पिलाया जा रहा था। टीम ने जब संचालक नहर कॉलोनी निवासी दीपक से लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। टीम को मौके पर कई युवक मिले थे जो कि हुक्का पी रहे थे। संचालक ने पुलिस को बताया कि वह हुक्का फ्लेवर पिलाने का काम करता है। शहर पुलिस ने बिना परमिट व लाइसेंस के हुक्का पिलाने के आरोप में शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र की शिकायत पर दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


खुले रहेंगे पेट्रोल पंप, बंद में भाग नहीं लेगी एसोसिएशन
संगठनों द्वारा 14 मार्च को होने वाले शहर बंद को लेकर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने इसमें भाग लेने से मना कर दिया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप खुले रहेंगे और वह इसमें भाग नहीं लेंगे।

पार्षदों के सुझाव पर लिया जाएगा एक्शन : एसपी
पुलिस ने सोमवार को विशेष सीलिंग अभियान चलाया। सभी नाकों पर चेकिंग कर रिकॉर्ड मेंटेन किया है। बाद में इस अभियान को लेकर लोगों का फीडबैक भी लिया जाएगा। शहर के कुछ पार्षद व गणमान्य लोगों ने मिलकर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर कुछ सुझाव दिए थे, जिन पर तुरंत एक्शन लिया गया। शहर में चल रहे हुक्का बार आदि की भी चेकिंग की गई। अगर आम जनता को कोई समस्या है तो वह नजदीकी थाने में, डीएसपी या मुझे शिकायत दें, समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

- आस्था मोदी, एसपी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें