फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दक्षिण अफ्रीक का युवक को पकड़ा

विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी युवक को कोर्ट में पेश करने ले जाते पुलिस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
दिल्ली से जिले में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले दक्षिण अफ्रीकी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जोन ऑबे दिल्ली से हेरोइन व गांजा की जिले में सप्लाई करता था। पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस ने 14 फरवरी को कबीर बस्ती के एक घर से विकास उर्फ डोका को हेरोइन व गांजा सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 35 ग्राम हेरोइन और 11 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी विकास उर्फ डोका से पूछताछ के बाद पुलिस ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्कर साउथ अफ्रीका निवासी जोन ऑबे को दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया। पुलिस इस दौरान उससे पासपोर्ट, वीजा समेत मादक पदार्थों की आपूर्ति के बारे में पूछताछ करेगी। वहीं, रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने विकास उर्फ डोका की अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें