आरपीएल सीजन 2 में मैच खेलते हुए खिलाड़ी :संवाद
रतिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही रतिया प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन-2 के रविवार को खेले गए मुकाबले में नीलकंठ वॉरियर्स ने शुभम एवेंजर्स को 50 रन से हरा दिया। नीलकंठ वॉरियर्स की जीत में सोनू सैनी ने अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 119 रन की पारी खेली। इस तूफानी पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता संचालक सम्राट सग्गू और प्रवीण मराठा ने बताया कि शुभम एवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीलकंठ वॉरियर्स ने निर्धारित 18 ओवर में 261 रन बनाए।
सोनू सैनी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 119 रन की पारी खेली। इसके जवाब में 262 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभम एवेंजर्स की टीम निर्धारित 18 ओवर में 211 रन ही बना सकी। इस तरह नीलकंठ वॉरियर्स ने 50 रन से जीत दर्ज की। मैच में संदीप गर्ग, संदीप शर्मा, संजय रहेजा, आशी गर्ग, काकू सुखीजा और कश्मीर गुज्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।