घायल मां को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल के
शव गृह में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार भूथनकलां निवासी 27
वर्षीय मनोज पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार देर शाम अपनी मां शंकुतला को दवाई
दिलवाने के लिए फतेहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में आया।
दवाई
दिलवाने के बाद मनोज बाइक पर भूना-फतेहाबाद मार्ग से गांव की ओर जा रहा था।
फतेहाबाद से निकलते ही फोरलेन बाईपास के पास पुलिस नाके के नजदीक सामने से
आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर
के बाद मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया और मां शकुंतला दूर जा गिरी।
राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मनोज ने उपचार के
दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया गया है।