फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोई बिना खर्ची-बिना पर्ची नौकरी मिलने का दावा कर रहा तो कोई पानी की कमी बता रहा

Sat, 14 Sep 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव ढिंगसरा में पेड़ के नीचे बैठकर चुनावी चर्चा करते ग्रामीण।
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव की तारीख ज्यों-ज्याें नजदीक आ रही है, गांवों में चुनावी चौपालें सजने लगी हैं। शहर से लेकर गांव के हर गली-मोहल्ले में फिलहाल चुनाव की ही चर्चा है। चुनावी चर्चा में कोई कांग्रेस की जीत के दावे कर रहा है, तो कोई भाजपा की बढ़त बता रहा है। कोई खेती-किसानी के मुद्दों पर वोट देने की बात कह रहा है, तो कोई रोजगार के नाम पर वोट करेगा। गांव ढिंगसरा में भी गली-मोहल्लों में रोजाना इसी तरह की चुनावी चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव ढिंगसरा में बैठे ग्रामीणों में भी विधानसभा चुनाव की ही चर्चा चलती रही। ग्रामीणों ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब चुनाव जोर पकड़ना शुरू हो गया है। गांव-गांव में प्रत्याशियों के दौरे शुरू हो गए हैं। ग्रामीण मौजूदा सरकार की बिना खर्ची-बिना पर्ची के नौकरियां देने के दावे को ही सही ठहराते हैं, लेकिन यह भी कहते हैं कि नौकरियां बहुत कम संख्या में दी है। रोजगार नहीं मिलने के कारण युवा पीढ़ी नशे की लत में पड़ रही है।
ग्रामीण संदीप कुमार ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि चुनावी माहौल तेज होने लगा है। इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को मतदान करेंगे, जो गांव में फैलते नशे पर रोक लगा सके। पिछले कई वर्षाें से गांव में लगातार नशा बढ़ रहा है। मगर इसे रोकने का लेकर कोई प्रभावी प्रयास नहीं हुए हैं। इसी तरह ग्रामीण लीलूराम डूडी ने विकास का मुद्दा छेड़ने पर कहा कि कैसा विकास, हम तो पीने के पानी के लिए भी मशक्कत कर रहे हैं। गांव में पेयजल की चार दिनों के बाद सप्लाई छोड़ी जा रही है। जल घर के मरम्मत कार्य के लिए कई बार विधायक से मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। इसी तरह युवाओं के लिए खेल सुविधा का जिक्र करने पर मनीराम मेहरा बोले कि गांव में इस सरकार में कई विकास कार्य हुए हैं। मगर गांव के खेल मैदान और जिम का काम अधूरा ही रह गया। गांव के युवा कई वर्षों से इसकी मांग कर रहे थे। गांव के खेल मैदान में चहारदीवारी और प्रशिक्षक की कमी को पूरा नहीं किया जा सका है। ग्रामीण जगदीश ने मौजूदा सरकार के कार्यों से संतुष्टि जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में गांव से 20 से अधिक युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है। वहीं, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई योजनाओं के तहत सहायता मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें