फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हादसों से सीखा सबक पर कुछ स्पॉट अभी अधूरे

विज्ञापन
जिले से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव माजरा के लिए बने कट पर हादसे की रोकथाम 
विज्ञापन
फतेहाबाद। साल 2025 के विदा होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। यह साल जिले के लिए अच्छी और बुरी दोनों तरह की यादें छोड़ रहा है। बीते हादसों से कहीं प्रशासन ने सबक लिया, तो कहीं घोषणाएं और समाधान अधूरे ही रह गए। आने वाले साल में प्रशासनिक लापरवाही किसी नए हादसे का कारण न बने, यही उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


बीते वर्ष राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-9 पर गांव माजरा से शहर की ओर आने वाली सड़क पर बनाए गए कट के बाद लगातार सड़क हादसे सामने आए। कट बनने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही बढ़ गई थी। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से संपर्क कर ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका।

हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने पहले कट को बंद करने के कई प्रयास किए। छोटे-बड़े पत्थर लगाए गए, लेकिन वाहन चालक उन्हें हटाकर आवाजाही जारी रखते रहे। स्थिति नियंत्रण में नहीं आई। लगातार दबाव और बढ़ते हादसों के बाद करीब दो माह पहले प्रशासन ने मौके पर लगभग 500 फुट लंबी लोहे की ग्रिल लगवाई। इसके बाद से वहां हादसों में कमी देखी जा रही है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी समाधान अब भी ओवरब्रिज ही है, जिससे भविष्य में जोखिम पूरी तरह खत्म हो सके।
विज्ञापन




जमालपुर रेलवे फाटक का काम पूरा होने से सुलझेगी जाम की स्थिति

फतेहाबाद-रतिया को टोहाना के रास्ते चंडीगढ़ से जोड़ने वाले रास्ते पर करीब दो सालों से गांव जमालपुर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज का काम चल रहा है। ये काम साल 2026 में पूरा होने की संभावना है। इसके निर्माण से पूर्व करीब 20 बार फाटक बंद होता था, जिस कारण सड़क पर बार-बार जाम लगता था। इसको लेकर सरकार ने इस ओवरब्रिज का निर्माण करवाया है, करीब दो सालों से इस ब्रिज के निर्माण के चलते वाहन चालकों अलग-अलग गांवों से होकर टोहाना व चंडीगढ़ जाना पड़ता है।

-

टोहाना शहर को मिला नया बस स्टैंड, जाम से मिलेगा छुटकारा

टोहाना शहर में हिसार रोड पर वर्तमान में बस स्टैंड चल रहा है, इस बस स्टैंड के बाहर जाम लगता है और बस स्टैंड मुख्य सड़क से काफी नीचा है, जिस कारण पानी की निकासी का भी उचित प्रबंध नहीं है। इस समस्या को दूर करते हुए टोहाना के बस स्टैंड का उद्घाटन तो हो चुका है, लेकिन यहां से बसों को संचालन शुरू नहीं हुआ है।

-

जनवरी में ही दर्दनाक हादसा, स्थिति अभी वही

साल 2025 की शुरुआत दर्दनाक हादसे से हुई थी जब जनवरी माह में गांव सरदारेवाला के पास एक क्रूजर गाड़ी के नहर में गिरने से 14 में से 12 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के पीछे धुंध को कारण बताया गया जबकि उस समय नहर पर सुरक्षात्मक दीवार नहीं थी। गाड़ी चालक ज्यादा धुंध होने के कारण आराम से चला रहा था। जैसे ही वह गांव सरदारेवाला से गांव महमड़ा की ओर जाने वाली सड़क की ओर मुड़ने लगा तो गाड़ी भाखड़ा नहर में जा गिरी। हादसे में चालक व 11 वर्षीय बच्चा ही बच सके। बाकी 12 लोगों के जान चली गई। कुछ लोगों के शव पहले दिन मिल गए थे। कुछ शव तलाशने में करीब चार लग गए। जिसके बाद प्रशासन ने जिले के सभी माइनर पर सुरक्षा दीवार बनाने के आदेश दिए थे, लेकिन एक साल बीते के बावजूद भी प्रशासन की ओर से अधिकतर जगहों पर सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। अधिकारियों के अनुसार सड़क बनाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें