फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सोहनलाल खीपल बने स्वर्णकार समाज के प्रधान, हरवीर जौड़ा को उपप्रधान की जिम्मेदारी

Sat, 03 Oct 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
स्वर्णकार समाज की नव नियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत करते स्वर्णकार समाज सदस्य।
विज्ञापन
रतिया। स्वर्णकार समाज की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सोहनलाल खीपल को सर्वसम्मति से प्रधान तथा हरवीर जौड़ा को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान सोहनलाल खीपल और उपप्रधान हरवीर जौड़ा को शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने के साथ समाजहित एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
बैठक में पूर्व प्रधान दर्शन सिंह के कार्यकाल की भी सराहना की गई। सदस्यों ने समाज के लिए उनके योगदान और किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रधान दर्शन सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। नवनियुक्त प्रधान सोहनलाल खीपल ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर समाजहित में कार्य करने तथा एकता और भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक के अंत में सदस्यों ने आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें