फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नए कलेक्टर रेट के साथ सॉफ्टवेयर अपडेट

Wed, 01 Apr 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद लघु सचिवालय के ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री विंडो। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में नए कलेक्टर रेट बुधवार से लागू होने के बाद रजिस्ट्री का काम शुरू हुआ, सुबह के समय रजिस्ट्री सॉफ्टवेयर पर नए कलेक्टर रेट अपडेट नहीं हुए थे। इस कारण सुबह से दोपहर तक डीड राइटर व अन्य लोग सॉफ्टवेयर के अपडेट होने का इंतजार करते रहे।सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद जिले में शाम तक कुल 54 रजिस्ट्री हुई। 69 लोगों ने बुधवार को रजिस्ट्री करवाने के लिए टोकन कटवाया था।
विज्ञापन


रजिस्ट्री का काम सॉफ्टवेयर अपडेट होने के इंतजार में दोपहर तक रुका रहा लेकिन राजस्व विभाग के अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित नहीं हुए। सुबह 9 बजे से ही कार्यालयों में इंतकाल और फर्द निकालने का काम सामान्य रूप से चलता रहा। बड़ी संख्या में किसान और नागरिक अपनी जमीनों के रिकॉर्ड लेने और पुराने इंतकाल चढ़वाने के लिए ई-दिशा केंद्रों और तहसील कार्यालयों में पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि पोर्टल केवल रजिस्ट्री के लिए अपडेट किया जा रहा था इसलिए अन्य नागरिक सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।



शहर के इस इलाके में बढ़े हैं कलेक्टर रेट

शहर के बगीची मोहल्ला में 60 प्रतिशत तो शास्त्री नगर में 75 प्रतिशत तक कलेक्टर रेटों में बढ़त हुई है। इस बार कलेक्टर रेट बढ़ोतरी में सेक्टर ने मॉडल टाउन को पीछे छोड़ दिया है। सेक्टरों में प्रति गज में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। मॉडल टाउन के कलेक्टर रेट में केवल 15 प्रतिशत बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन




रजिस्ट्री वाले सॉफ्टवेयर पर नए कलेक्टर रेट अपडेट हो गए हैं। इसके बाद जिले में बुधवार को 54 रजिस्ट्री हुई है। इंतकाल व फर्द का काम सुबह से ही जारी था।

- श्याम लाल, जिला राजस्व अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें