फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: समाजसेवी संगठनों ने टोहाना में निकाली भव्य श्रीराम शोभा यात्रा

विज्ञापन
रैली का शुभारंभ करते हुए चेयरमैन नरेश बंसल
विज्ञापन
टोहाना। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में समाजसेवी संगठनों ने भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली। प्राइवेट स्कूल संघ के सहयोग से निकाली शोभा यात्रा में क्षेत्र के सभी निजी स्कूलों के स्टाफ सदस्य व सीनियर विद्यार्थियों ने भाग लिया। नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

शहर के कई मुख्य मार्गों व चौक-चौराहों से होते हुए यह शोभा यात्रा कल्पना चावला पार्क से लेकर श्रीबालाजी मंदिर कैंची चौक तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में श्रीराम ध्वज लेते हुए जय श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के माध्यम से बच्चों ने नगरवासियों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने की अपील की। नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल ने कहा कि करीब 500 वर्षों के संघर्ष के बाद यह ऐतिहासिक दिन आया है। अयोध्या आधुनिक रूप से एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में भी विकसित होगा। श्रीराम देश के करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक है।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अयोध्या में प्रभु रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बने। इस मौके पर प्रिंसिपल रणधीर पूनिया, बलदेव सैनी, विनय वर्मा, गौरव भुटानी, धर्मपाल सैनी, बलजीत सैनी, ममता ठाकुर, संदीप पूनिया सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें